Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन “ग्लोबल साउथ” देशों के विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है- एनडीबी उपाध्यक्ष

August 22, 2023

चीन “ग्लोबल साउथ” देशों के विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है- एनडीबी उपाध्यक्ष

 

ब्रिक्स नव विकास बैंक (एनडीबी) के उपाध्यक्ष और सीएफ़ओ लेस्ली मासडॉर्प ने हाल ही में चीन के शांगहाई में स्थित एनडीबी मुख्यालय में चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि चीन ब्रिक्स सहयोग तंत्र में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और “ग्लोबल साउथ” देशों के विकास को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा कि चीन न केवल ब्रिक्स में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, बल्कि जलवायु परिवर्तन के एजेंडे पर अधिक महत्वपूर्ण और मुखर वैश्विक नेतृत्व की भूमिका भी निभा रहा है। चीन की अर्थव्यवस्था उच्च गुणवत्ता और अधिक संतुलित दिशा की ओर बढ़ रही है। आर्थिक विकास का समर्थन करने वाले दीर्घकालिक कारक निश्चित हैं, और चीन एक जीवंत अर्थव्यवस्था बना हुआ है।

मासडॉर्प ने यह भी कहा कि दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन अधिक देशों, विशेषकर अफ्रीकी देशों के साथ बातचीत को बढ़ावा देगा। दक्षिण अफ़्रीका में नव विकास बैंक की शाखा अफ़्रीकी महाद्वीप में और अधिक नए साझेदारों को सेवा प्रदान करेगा।

बता दें कि नव विकास बैंक साल 2015 में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित एक बहुपक्षीय विकास बैंक है। इसका उद्देश्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं और ब्रिक्स देशों जैसे विकासशील देशों में बुनियादी ढांचे और सतत विकास परियोजनाओं के लिए संसाधन जुटाना है, और बहुपक्षीय एवं क्षेत्रीय वित्तीय संस्थान के रूप में वैश्विक वृद्धि और विकास में योगदान करना है।

साल 2021 में नव विकास बैंक ने अपनी सदस्यता का विस्तार किया और बांग्लादेश, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात और उरुग्वे को नए सदस्यों के रूप में स्वीकार किया। अब तक, एनडीबी की ऋण राशि 35 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई है, और सदस्य देशों में लगभग 100 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें