Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

जापान में अमेरिकी सैनिक पर लगा नाबालिग के यौन उत्पीड़न का आरोप

June 27, 2024

जापान में अमेरिकी सैनिक पर लगा नाबालिग के यौन उत्पीड़न का आरोप

टोक्यो: जापान के ओकिनावा द्वीप क्षेत्र में एक अमेरिकी सैनिक पर गत दिसंबर में 16 वर्ष से कम उम्र की किशोरी का कथित रूप से अपहरण करने और उसके साथ बिना सहमति के यौन संबंध बनाने का आरोप लगा है। क्योडो न्यूज ने मंगलवार को स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि नाहा जिला लोक अभियोजक कार्यालय ने 27 मार्च को 25 वर्षीय ब्रेनन वाशिंगटन के खिलाफ आरोप दायर किए। सैन्य कर्मियों से जुड़ी इस नवीनतम घटना से जापान में अमेरिकी सैन्य उपस्थिति के प्रति स्थानीय विरोध और भड़क सकता है। अभियोग के अनुसार, अमेरिकी वायु सेना के सदस्य ने कथित तौर पर किशोरी को 24 दिसंबर, 2023 को योमितान के एक पार्क में अपनी कार में बात करने के लिए बुलाया और उसे अपने निवास पर ले गया तथा इसके बाद उसे तरीके से चूमने और छूने जैसे अभद्र कृत्य किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें