Site icon Dainik Savera Times

ब्रिक्स के विस्तार से संबंधित सवालों पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का जवाब

 

24 अगस्त को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ब्रिक्स के विस्तार पर संबंधित सवालों का जवाब दिया। इस प्रवक्ता ने कहा कि 22 से 24 अगस्त तक 15वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित हुआ। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस में भाग लिया।

शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति शी चिनफिंग और अन्य ब्रिक्स नेता सऊदी अरब, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात, अर्जेंटीना, ईरान और इथियोपिया को ब्रिक्स परिवार का सदस्य बनने के लिए आमंत्रित करने पर सहमत हुए। चीन ने इन देशों को बधाई दी। चीनी प्रवक्ता ने कहा कि इस विस्तार का बड़ा ऐतिहासिक महत्व है। पिछले साल चीन ने ब्रिक्स देशों की अध्यक्षता संभाली और विस्तार प्रक्रिया शुरू की।

इस के बाद से चीन विस्तार प्रक्रिया को लगातार आगे बढ़ाने के लिए ब्रिक्स सदस्यों के साथ काम कर रहा है। कई नवोदित बाजार और विकासशील देश सक्रिय रूप से ब्रिक्स में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं। 20 से अधिक देशों ने आवेदन जमा किए। इस बार का विस्तार विकासशील देशों के साथ एकजुट होने और सहयोग करने के ब्रिक्स देशों के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।

यह अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की अपेक्षाओं और नवोदित बाजारों और विकासशील देशों के सामान्य हितों के अनुकूल है। यह विस्तार ब्रिक्स सहयोग के लिए एक नयी शुरुआत भी है, जो ब्रिक्स सहयोग तंत्र में नई जीवन शक्ति का संचार करेगा और विश्व शांति और विकास की शक्ति को और मजबूत करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version