Site icon Dainik Savera Times

यमन में हूती ठिकानों पर अमेरिका-ब्रिटेन का हमला, ऑपरेशन रफ राइडर के तहत बढ़ी कार्रवाई

इंटरनेशनल डेस्क: यमन में लंबे समय से जारी संघर्ष के बीच अमेरिका और ब्रिटेन ने मिलकर एक बड़ा हवाई हमला किया है। यह हमला हूती विद्रोहियों के उन ठिकानों पर किया गया जहां वे ड्रोन बनाकर उन्हें हमलों के लिए तैयार करते थे। इस संयुक्त कार्रवाई को ऑपरेशन ‘रफ राइडर’ के तहत अंजाम दिया गया, जो 15 मार्च से सक्रिय है।

-ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि

यह हमला राजधानी सना के दक्षिणी इलाकों में रात के समय किया गया ताकि आम नागरिकों की जान जोखिम में न पड़े। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि ये इमारतें हूती विद्रोहियों के तकनीकी ठिकाने थे, जहां ड्रोन तकनीक विकसित की जाती थी। इन ड्रोन का इस्तेमाल लाल सागर और अदन की खाड़ी में वाणिज्यिक जहाजों और अन्य लक्ष्यों पर हमलों के लिए होता रहा है।

-अब तक 800 से अधिक हुए हवाई हमले

यह पहली बार है जब ब्रिटिश सेना ने ऑपरेशन रफ राइडर में सीधे तौर पर हिस्सा लिया है। अब तक इस अभियान के तहत 800 से अधिक हवाई हमले हो चुके हैं, जिनका उद्देश्य हूती विद्रोहियों की सैन्य क्षमता को कमजोर करना है। हालांकि, अब तक इन हमलों में हुए नुकसान या हताहतों के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की कार्रवाई क्षेत्रीय तनाव को और अधिक भड़का सकती है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली-यूपी और राजस्थान में तेजी से बढ़ेगा तापमान, पूर्वोत्तर में बारिश और तूफान की आशंका

Exit mobile version