Site icon Dainik Savera Times

रूस अमेरिका के साथ राजनयिक संबंधों को कर सकता है कम

मॉस्को: रूस ने कुछ परिदृश्यों में अमेरिका के साथ अपने राजनयिक संबंधों को कम करने की संभावना से इनकार नहीं किया है। रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने गुरुवार को यह जानकारी दी। रायबकोव ने तास समाचार एजेंसी के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि रूस ने अमेरिका या अन्य उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) देशों के साथ अपने संबंधों में इस तरह के कदम उठाने की पहल कभी नहीं की है। उन्होंने कहा, “हालांकि, मेरी राय में, अगर पश्चिमी समूह तनाव बढ़ाने का रास्ता चुनता है तो ये काफी संभव हैं।” उन्होंने कहा कि यह आवश्यक रूप से कीव के लिए आगे के समर्थन से संबंधित नहीं है, बल्कि रूसी संपत्ति या अन्य आर्थिक कार्रवाइयों पर भी लागू हो सकता है। उन्होंने कहा कि वास्तव में ऐसी स्थिति किस कारण उत्पन्न होगी यह आज का प्रश्न नहीं है। “कम से कम मैं इस विषय पर चर्चा करने के लिए तैयार नहीं हूं।” रयाबकोव ने कहा, “अगर आगे कोई समस्या होती है तो यह राजनीतिक नेतृत्व के स्तर पर अलग विश्लेषण और निर्णय लेने का विषय होगा।”

Exit mobile version