Site icon Dainik Savera Times

शीत्सांग : अंगूर की खेती स्थानीय लोगों के लिए अमीर बनने का बन गई एक महत्वपूर्ण तरीका

Shitsang

Shitsang

Shitsang : शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश के मांगखांग काउंटी में अंगूर उगाने का लंबा इतिहास है। गर्म शुष्क घाटी के जलवायु लाभ स्पष्ट हैं, जैसे कि मजबूत पराबैंगनी किरणें और पर्याप्त धूप, जो बड़े क्षेत्रों में प्रदूषण मुक्त हरे वाइन अंगूरों के बड़े पैमाने पर रोपण के लिए उपयुक्त है।

वर्तमान में, मांगखांग काउंटी में 3,251 मू (एक मू 0.067 हेक्टेयर के बराबर) में अंगूर उगाये जाते हैं। अनुमान है कि 2024 में इस काउंटी में अंगूर उत्पादन 3,100 टन तक पहुंच जाएगा, जिससे प्रति परिवार की औसत वार्षिक आय वृद्धि 8,000 युआन होगी। 

हाल के वर्षों में, मांगखांग काउंटी ने वाइन उद्योग को एक महत्वपूर्ण विशिष्ट उद्योग के रूप में विकसित किया है। वाइन कंपनियाँ बारिश के बाद मशरूम की तरह उग आई हैं, जो स्थानीय लोगों के लिए अपनी आय बढ़ाने और अमीर बनने के लिए आवश्यक बन गई हैं। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version