Site icon Dainik Savera Times

“हैप्पी स्प्रिंग फेस्टिवल” कार्यक्रम मकाओ में शुरू

समारोह से पहले चीन के अंतरिक्ष स्टेशन में स्थित अंतरिक्ष यात्रियों ने वीडियो के माध्यम से दर्शकों और पूरी दुनिया के चीनियों को लोंग वर्ष की शुभकामनाएं दीं। उसके बाद विभिन्न जगतों के प्रतिनिधियों ने लालटेन जलाकर “हैप्पी स्प्रिंग फेस्टिवल” कार्यक्रम शुरू किया। मकाओ चीनी आर्केस्ट्रा ने देसी-विदेशी कलाकारों के साथ शास्त्रीय संगीत प्रस्तुत किए।

गौरतलब है कि वर्ष 2024 “हैप्पी स्प्रिंग फेस्टिवल” कार्यक्रम के सहारे 100 से अधिक देशों और क्षेत्रों में करीब 500 प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे और करीब 20 देशों में लालटेन जलाने की रस्म आयोजित होगी। इसका उद्देश्य चीन के परंपरागत वसंत त्योहार मनाने में दुनिया भर के लोगों का स्वागत करना है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version