Site icon Dainik Savera Times

पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में मुठभेड़ में 02 सैनिक मारे गए, 07 घायल

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो सैनिक मारे गए और सात अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि यह घटना स्थानीय समयानुसार लगभग 12:20 बजे खैबर जिले के तिराह घाटी क्षेत्र में घटित हुई। सूत्रों ने बताया कि एक कैप्टन सहित सभी घायलों को शुरू में पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें हवाई मार्ग से प्रांतीय राजधानी पेशावर ले जाया गया। हमलावरों की पहचान या किसी आतंकवादी समूह से उनके जुड़ाव का खुलासा नहीं किया गया है।

Exit mobile version