Site icon Dainik Savera Times

क्रोएशिया में बस पलटने से 1 की मौत, 4 घायल

जगरेबः क्रोएशिया में एक बस के पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी हैं। पुलिस ने बताया कि हादसा शनिवार देर रात एक राजमार्ग पर हुआ। उन्होंने बताया कि बस फिसल कर पलट गई। सरकारी एजेंसी ‘एचआरटी’ के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त बस में 9 यात्री सवार थे। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटना का कारण नहीं बताया।

Exit mobile version