Site icon Dainik Savera Times

Louisville रेस्तरां में हुई गोलीबारी, 1 की मौत, 6 घायल

शिकागोः अमेरिकी राज्य केंटुकी के डाउनटाउन लुइसविले में एक रेस्तरां में गोलीबारी में एक की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी हैं। स्थानीय मीडिया ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर एक व्यक्ति को मृत पाया और पांच अन्य को गोली लगी हुई थी, इनमें से एक की हालत गंभीर थी। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी से जुड़ा छठा व्यक्ति घायल पाया गया।

फस्र्ट डिवीजन कमांडर मेजर शैनन लॉडर ने कहा कि गोलीबारी रविवार सुबह करीब 3 बजे रेस्तरां संरक्षकों और फुटपाथ पर मौजूद लोगों के बीच हुई, उन्होंने इस बारे में कोई विवरण नहीं दिया कि घटना कैसे शुरू हुई। जांच चल रही है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Exit mobile version