Site icon Dainik Savera Times

श्रीलंका की समुद्री सीमा में 10 मछुआरे किये गये गिरफ्तार,अभियान में एक श्रीलंकाई नाविक की हुई मौत

कोलंबो: श्रीलंका की समुद्री सीमा में कथित तौर पर अवैध रूप से मछली पकड़ने में लगी एक नौका को जब्त करने के लिए श्रीलंकाई नौसेना द्वारा चलाये गये अभियान में कम से कम 10 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया जबकि एक श्रीलकाई नौसैनिक की मौत हो गयी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दो दिन पहले ही श्रीलंका की नौसेना ने कथितरूप से अवैध तरीके से मछली पकड़ने को लेकर 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था।अधिकारियों ने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना को सूचना मिली थी कि उत्तरी जाफना में डेल्फ्ट टापू के पास श्रीलंकाई समुद्री सीमा में एक भारतीय कुछ मछुआरों के साथ अवैध रूप से मछली पकड़ने में लगा है जिसके बाद मंगलवार को अभियान शुरू किया गया। नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन गयान विक्रमसूर्या ने कहा,

‘‘ नौसेना ने श्रीलंकाई समुद्री सीमा में अवैध रूप से मछली पकड़ने में लगी नौका और मछुआरों की धर-पकड़ के लिए एक अभियान शुरू किया। लेकिन उस अभियान के दौरान एक श्रीलंकाई नाविक को भारतीय नौका पर स्थित लोहे की छड़ से छाती में गहरी चोट लग गयी और उसकी मौत हो गयी।’’उन्होंने बताया कि लेकिन इस अभियान में श्रीलंकाई नौसेना ने नौका को जब्त कर लिया है और उसपर से 10 भारतीयों को गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version