Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Cambodia के Hotel Casino में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत, 30 घायल

December 29, 2022

Cambodia के Hotel Casino में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत, 30 घायल

नोम पेन्हः कंबोडिया में थाईलैंड से सटी सीमा के पास एक होटल कसीनो में बुधवार आधी रात को भीषण आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया में प्रकाशित खबराें से यह जानकारी मिली है। थेमी थेमी मीडिया समूह की वेबसाइट की एक खबर के अनुसार, सीमावर्ती शहर पोईपेट में ग्रैंड डायमंड कसीनो एंड होटल में बुधवार आधी रात को आग लग गई और बृहस्पतिवार सुबह तक इस पर काबू नहीं पाया जा सका था। खबराें में बंटेय मीनचे प्रांत के पुलिस आयुक्त मेजर जनरल सिथि लोह के हवाले से कहा गया है कि शुरुआती सूचना के मुताबिक घटना में कम से कम 10 लोग मारे गए हैं, जबकि 30 अन्य घायल हुए हैं।

थाईलैंड के सरकारी टेलीविजन स्टेशन की खबराें के मुताबिक, कर्मचारी और उपभोक्ता समेत 50 थाई नागरिक कसीनो परिसर में फंसे हुए थे। जानकारी के अनुसार, कंबोडिया के अधिकारियों ने स्थिति से निपटने के लिए थाईलैंड से मदद का अनुरोध किया, जिसने घटनास्थल पर दमकल की पांच गाड़ियां और 10 बचाव वाहन भेजे। पश्चिमी कंबोडिया का पोईपेट शहर थाईलैंड के समृद्ध शहर अरण्यप्रथेट के पास स्थित है और यहां से व्यस्त सीमा पर बड़े पैमाने पर कारोबार और पर्यटन होता है। अरण्यप्रथेट अस्पताल का आपातकालीन वार्ड भर गया है और कई पीड़ितों को दूसरे अस्पतालों में भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें