Site icon Dainik Savera Times

पेरू में सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत

लीमा: पेरू के दक्षिण-पश्चिमी विभाग हुआनकेवेलिका में शनिवार सुबह एक बस के 150 मीटर गहरी खाई में गिरने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। लोक और भूमि परिवहन विभाग के अधीक्षक ने यहां एक बयान जारी कर कहा कि यह दुर्घटना लॉस लिबर्टाडोरेस रोड पर स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 2:30 बजे हुई। जब बस अयाकुचो विभाग में विलकशुमन से निकलने के बाद लीमा की ओर जा रही थी।
सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो से पता चलता है कि एक्सप्रेसो इंटरनेशनल पम्पास एस.ए.सी. कंपनी का वाहन लगभग नष्ट हो गया था। रिपोर्टों में कहा गया है कि घायल लोगों को बचाव बलों द्वारा अस्पताल ले जाया गया।

Exit mobile version