Site icon Dainik Savera Times

सीरिया में दर्दनाक बस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, कई घायल

दमिश्क: सीरिया में होम्स-दमिश्क राजमार्ग पर रविवार को एक बस दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और कुछ अन्य घायल हो गये।

स्थानीय शाम एफएम रेडियो ने बताया कि मध्य सीरिया के हाेम्स-दमिश्क राजमार्ग पर यात्रियों को ले जा रही बस राजमार्ग के किनारे एक चौराहे पर पलट गयी। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक घायलों को आपातकालीन सेवाओं के जरिये इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है।

Exit mobile version