Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Brooklyn के अपार्टमेंट में लगी आग, 3 छोटे बच्चे और 10 बचावकर्मी गंभीर रूप से हुए घायल

August 21, 2023

Brooklyn के अपार्टमेंट में लगी आग, 3 छोटे बच्चे और 10 बचावकर्मी गंभीर रूप से हुए घायल

न्यूयॉर्कः ब्रुकलिन अपॉर्टमेंट में आग लगने से 3 छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि लगभग 8 किमी दूर आग लगने की एक अन्य घटना में न्यूयॉर्क सिटी फायर डिपॉर्टमेंट (एफडीएनवाई) के 10 सदस्य घायल हो गए। आग लगने के समय तीनों छोटे बच्चे घर में अकेले थे। रिपोर्ट के अनुसार, दीब्राउन्सविले, न्यू में सैकमैन स्ट्रीट के पास लिवोनिया एवेन्यू में एक इमारत की 11वीं मंजिल पर रविवार सुबह लगभग 11 बजे आग लगने के बाद 4, 5 और 8 साल के बच्चे झुलस गए। उन्हें गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अग्निशमन आयुक्त लौरा कवानाघ ने प्रेस वार्ता में बताया कि अधिकारियों ने बच्चों के माता-पिता को ढूंढ लिया और पिता को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा, कि ‘ इस बात की जांच की जा रही है कि वे घर पर अकेले क्यों थे।‘ दूसरी घटना में, 9 दुकानों के एक समूह में आग लग गई।

कावानाघ ने कहा कि फायर और ईएमएस क्रू ने ब्रुकलिन में 106 ली एवेन्यू में आग लगने की रिपोर्ट पर चार मिनट के भीतर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आग बुझाने के प्रयास में 10 अग्निशामक झुलस गए। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें