Site icon Dainik Savera Times

न्यूयॉर्क में मालगाड़ी के 10 डिब्बे पटरी से उतरे

न्यूयॉर्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य में खाद्य तेल और प्लास्टिक की गोलियां ले जा रही एक मालगाड़ी के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिनमें से दो डिब्बे नदी में गिर गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि 94 डिब्बों वाली मालगाड़ी स्थानीय समयानुसार बुधवार को रात करीब 10 बजकर करीब 15 मिनट पर रेनसेलियर काउंटी के ‘विलेज ऑफ वैली फॉल्स’ में पटरी से उतरी। काउंटी के अधिकारियों ने बताया कि यह नॉरफॉल्क सदर्न ट्रेन थी, जिसे बर्कशायर ईस्टर्न रेलरोड परिचालित करता है।

बर्कशायर ईस्टर्न के प्रवक्ता टॉम सियूबा ने बृहस्पतिवार को बताया कि हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है और न ही कोई खतरनाक वस्तु का रिसाव हुआ है।

उन्होंने ईमेल के जरिये बताया, ‘‘ दो डिब्बे हूसिक नदी में गिरे, जिनमें से एक से थोड़ी मात्रा में खाद्य तेल का रिसाव हुआ है, जबकि दूसरे डिब्बे से मामूली मात्रा में प्लास्टिक रेजिन निकल कर नदी में फैल गया।’’

Exit mobile version