Site icon Dainik Savera Times

Dhaka में 100 झुग्गियां को लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

ढाकाः बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक बड़ी झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई, जिससे कम से कम 100 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। दमकल सेवा मुख्यालय के ड्यूटी अधिकारी राशिद बिन खालिद ने पत्रकारों को बताया कि आग सोमवार शाम करीब 7.50 बजे लगी। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को आग ने सैकड़ों झुग्गियों वाले एक क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया।

उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और रात करीब 10.10 बजे आग पर काबू पाया। ढाका के तेजगांव औद्योगिक क्षेत्र में कुनीपारा नामक झुग्गी, कई गरीब लोगों का घर है। अधिकारी के अनुसार, आग में स्क्रैप शीट आयरन, प्लास्टिक और कार्डबोर्ड से बनी कम से कम 100 झुग्गियां पूरी तरह या आंशिक रूप से नष्ट हो गईं। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ढाका की मलिन बस्तियों में आग लगना आम बात है, जहां रेल और जलमार्ग के किनारे सैकड़ों-हजारों लोग झोपड़ियों में रहते हैं।

Exit mobile version