Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

America में तकनीकी खराबी के कारण 10 हजार उड़ानों में देरी, 1300 हुई रद्द

January 12, 2023

America में तकनीकी खराबी के कारण 10 हजार उड़ानों में देरी, 1300 हुई रद्द

वाशिंगटनः देश के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) के अनुसार राष्ट्रव्यापी तकनीकी गड़बड़ी के कारण अमेरिका के भीतर और बाहर लगभग 10 हजार उड़ानों में देरी हुई, जबकि 1,300 से अधिक अन्य को रद्द कर दिया गया। एफएए को यह कहते हुए उद्धृत किया कि बुधवार का व्यवधान क्षतिग्रस्त डेटाबेस फाइल के कारण था, और कहा कि इस समय साइबर हमले का कोई सबूत नहीं है। हालांकि, सामान्य हवाई यातायात संचालन धीरे-धीरे फिर से शुरू हो रहा है। गौरतलब है कि तकनीकी कारणों से लगभग दो दशक में पहली बार अमेरिका में उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव ने कहा कि राष्ट्रपति मामले की जांच का आह्वान किया है। इस बीच परिवहन सचिव पीट बटिगिएग ने सीएनएन को बताया कि एफएए ने अपने नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम में अनियमितताओं को देखने के बाद सावधानी के साथ उड़ान भरी हैं। बटिगिएग ने कहा, कि अब मेरी प्राथमिकता ऐसी घटनाएं, दोबार न हो, यह सुनिश्चित करना है। प्रमुख अमेरिकी एयरलाइंस ने कहा कि वे स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकन एयरलाइंस ने कहा कि वह एफएए के साथ काम कर रहा है, ताकि ग्राहक व्यवधान को कम किया जा सके। यूनाइटेड एयरलाइंस ने कहा कि वह 16 जनवरी को या उससे पहले उड़ान भरने वाले ग्राहकों के लिए परिवर्तन शुल्क और किराए में किसी भी अंतर को माफ कर देगी।

डेल्टा ने कहा कि वह जल्द से जल्द अपडेट प्रदान करेगा। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एयर कनाडा ने कहा कि आउटेज बुधवार को सीमा पार संचालन पर असर डालेगा, लेकिन शुरुआत में यह नहीं कह सकता कि किस हद तक। इस बीच पेरिस के हवाई अड्डों चाल्र्स डी गॉल और ओरली ने कहा कि उन्हें अमेरिकी उड़ानों में देरी की उम्मीद है और एयर फ्रांस ने कहा कि वह स्थिति की निगरानी कर रहा है।

यूके के यात्रियों के लिए ब्रिटिश एयरवेज ने कहा कि अमेरिका के लिए और अमेरिका से इसकी उड़ानें योजना के अनुसार संचालित होंगी और वर्जिन अटलांटिक ने कहा कि यह यूके से प्रस्थान करने वाली अमेरिकी उड़ानों के अपने शेड्यूल को संचालित करना जारी रखे हुए है। हालांकि, कुछ अमेरिकी प्रस्थान एयरलाइन ने कहा कि देरी से प्रभावित हो सकते हैं। जर्मनी के लुफ्थांसा और स्पेन के इबेरिया ने कहा कि वे अभी भी सामान्य रूप से अमेरिका से आने-जाने के लिए उड़ानें संचालित कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें