Site icon Dainik Savera Times

Indonesia में साइबर अपराध से जुड़े 103 विदेशी आरोपी गिरफ्तार,कंप्यूटर, लैपटॉप, सैकड़ों सेल फोन किए जब्त

जकार्ता: इंडोनेशिया के आव्रजन महानिदेशालय ने साइबर अपराध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए बाली के रिसॉर्ट द्वीप के एक विला से 103 विदेशियों को गिरफ्तार किया है।आव्रजन महानिदेशक सिल्मी करीम ने शुक्रवार को कहा, “इन पर अपने देशों में साइबर अपराध करने का संदेह है लेकिन ये बाली से काम कर रहे हैं।”

गिरफ्तार व्यक्तियों में 12 महिलाएं और 91 पुरुष है। उन्होंने बताया कि शुरू में उनके निवास परमिट के साथ कुछ अन्य मुद्दों पर संदेह होने के बाद सबूतों से साइबर धोखाधड़ी, सीमा पार स्किमिंग और ऑनलाइन जुए में उनकी संलिप्तता का पता चला। पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान कंप्यूटर, लैपटॉप, सैकड़ों सेल फोन और विभिन्न सॉफ्टवेयर उपकरणों को जब्त कर लिया।

Exit mobile version