Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

10वां पेइचिंग श्यांगशान फोरम 29 से 31 अक्टूबर तक किया जाएगा आयोजित

September 28, 2023

10वां पेइचिंग श्यांगशान फोरम 29 से 31 अक्टूबर तक किया जाएगा आयोजित

28 सितंबर को चीनी रक्षा मंत्रालय ने एक नियमित संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया। रक्षा मंत्रालय के सूचना ब्यूरो के निदेशक, रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वु छेन ने यह सूचना जारी की कि 10वां पेइचिंग श्यांगशान फोरम 29 से 31 अक्टूबर तक पेइचिंग में आयोजित किया जाएगा।

गौरतलब है कि पेइचिंग श्यांगशान फोरम की स्थापना वर्ष 2006 में की गयी, जो हमेशा समानता, खुलेपन, सहिष्णुता और आपसी सीख की भावना को कायम रखता है। यह मंच दुनिया के महत्वपूर्ण सुरक्षा संवाद प्लेटफार्मों में से एक के रूप में विकसित हुआ है। इस बार मंच की थीम है “सामान्य सुरक्षा, स्थायी शांति”, यह मंच वैश्विक सुरक्षा पहल की प्रमुख सहयोग दिशाओं पर ध्यान केंद्रित करेगा और सभी पक्षों को सुरक्षा समस्याओं पर चर्चा करने, सुरक्षा रणनीतियाँ खोजने और सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समान अवसर प्रदान करेगा।

फोरम में चार पूर्ण सत्र विषय निर्धारित किये गये हैं। उनमें “प्रमुख शक्तियों की जिम्मेदारी और वैश्विक सुरक्षा सहयोग”, “वैश्विक सुरक्षा में विकासशील देशों की भूमिका”, “एशिया-प्रशांत सुरक्षा वास्तुकला: वर्तमान स्थिति और भविष्य”, “क्षेत्रीय सुरक्षा और विकास: रास्ते और लक्ष्य” शामिल हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें