Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

मध्य यूनान में बाढ़ से 11 लोगों की मौत, छह लापता

September 10, 2023

मध्य यूनान में बाढ़ से 11 लोगों की मौत, छह लापता

एथेंस: मध्य यूनान में बाढ़ आने के बाद से लापता हुए 77 वर्षीय एक व्यक्ति का शव शनिवार को बरामद हुआ, जिससे बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में मृतकों की संख्या बढक़र 11 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस बीच बाढ़ में लापता लोगों की संख्या बढक़र छह हो गई है लेकिन यह संख्या इससे अधिक भी हो सकती है।

अधिकारियों ने बताया कि यह बुजुर्ग व्यक्ति, एजियन सागर और पश्चिम में पगासिटिकोस खाड़ी के बीच स्थित पहाड़ी पेलियन प्रायद्वीप में समुद्र के तटीय गांव पाल्टसी से था। उसकी पत्नी के आग्रह के बावजूद व्यक्ति ने अपना घर छोड़ने से इंकार कर दिया था। उनकी प}ी घर से चली गई थी।अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति का शव इविया द्वीप से शनिवार देर रात बरामद किया गया। पेलियन में सबसे पहले मंगलवार को भारी बारिश की शुरुआत हुई जिसमें कुछ स्थानों पर एक दिन से भी कम समय में लगभग 30 इंच बारिश दर्ज की गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें