Site icon Dainik Savera Times

चीन की एक फैक्टरी में आग लगने से 11 लोगों की मौत

हांगझोऊ: पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत के जिंहुआ शहर में एक फैक्टरी की इमारत में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। स्थानीय अधिकारियों ने आज बताया कि सोमवार अपराह्न करीब दो बजकर चार मिनट पर वुई काउंटी के औद्योगिक क्षेत्र में एक इमारत की तीसरी मंजिल आग लगने के बाद कई लोग फंस गए। आग के चपेट में आने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी। दो बार की तलाश एवं बचाव अभियान के बाद मंगलवार तड़के करीब चार बजे मृतकों की संख्या की पुष्टि की गई। फैक्टरी में आग लगने की कारणों की जांच की जा रही है।

Exit mobile version