Site icon Dainik Savera Times

शांगहाई में दुनिया का बड़ा AI सम्मेलन में 1,100 से ज्यादा कंपनियों ने भाग लिया 

17 जुलाई से 20 जुलाई तक वर्ल्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कॉन्फ्रेंस आयोजित हुआ। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में तेजी से हो रहे बदलावों के बीच चीन का शहर शांगहाई एक बार फिर वैश्विक तकनीकी जगत का केंद्र बनने जा रहा है। वर्ल्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कॉन्फ्रेंस (WAIC) 2026 का आयोजन 17 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक किया गया। इस बार सम्मेलन की थीम बुद्धिमान साझेदार, मिलकर भविष्य का निर्माण रखी गई है.इस सम्मेलन में दुनिया भर की टेक कंपनियां, एआई विशेषज्ञ, शोधकर्ता, स्टार्टअप, निवेशक और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी नई तकनीकों, उत्पादों और भविष्य की संभावनाओं को एक मंच पर लाना है।

WAIC 2026 का आयोजन बेहद बड़े स्तर पर किया गया। इस बार प्रदर्शनी क्षेत्र 1,00,000 वर्गमीटर से अधिक हुआ। इतने बड़े क्षेत्र में दुनिया की अग्रणी तकनीकी कंपनियों और इनोवेशन से जुड़ी संस्थाओं ने अपने नवीनतम उत्पादों और तकनीकों का प्रदर्शन किया। बड़े प्रदर्शनी क्षेत्र का उद्देश्य यह है कि आने वाले लोगों को एआई के अलग-अलग क्षेत्रों जैसे रोबोटिक्स, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर, ऑटोमोबाइल, शिक्षा, वित्तीय सेवाएं और अन्य उद्योगों में हो रहे इनोवेशन को एक ही जगह पर देखने का मौका मिल सके।

 WAIC 2026 में 1,100 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया। इनमें स्थापित वैश्विक टेक कंपनियों के साथ-साथ उभरते स्टार्टअप और शोध संस्थान भी शामिल होंगे.इन कंपनियों के जरिए एआई आधारित समाधान, नए सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर, रोबोटिक्स, स्मार्ट डिवाइस और विभिन्न उद्योगों के लिए विकसित नई तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। सम्मेलन उद्योग और शोध जगत के बीच सहयोग बढ़ाने का भी एक महत्वपूर्ण मंच माना जाता है।

इस बार सम्मेलन में 3,000 से अधिक उत्पादों को प्रदर्शित किए गए। इनमें नई पीढ़ी के एआई सिस्टम, मशीन लर्निंग समाधान, इनटेलिजेंट रोबोट, स्मार्ट उपकरण और विभिन्न क्षेत्रों में इस्तेमाल होने वाली टेक्‍नोलॉजी शामिल हैं। आयोजकों का कहना है कि सम्मेलन का उद्देश्य केवल नई तकनीक दिखाना नहीं, बल्कि उद्योग, शोध और निवेश के बीच सहयोग को बढ़ावा देना भी है ताकि एआई के उपयोग को और तेज़ी से आगे बढ़ाया जा सके।

WAIC 2026 की सबसे खास बात यह होगी कि यहां करीब 300 उत्पादों का पहली बार वैश्विक स्तर पर अनावरण किया गया यानी इन उत्पादों को पहली बार दुनिया के सामने पेश किया गया। नई तकनीकों के इस प्रदर्शन से यह सम्मेलन एआई उद्योग में आने वाले रुझानों और भविष्य की दिशा का संकेत देने वाला प्रमुख मंच बन सकता है। 

सम्मेलन के दौरान विभिन्न सत्रों, चर्चाओं और प्रस्तुतियों के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य, उद्योगों में इसके बढ़ते उपयोग, तकनीकी नवाचार, शोध और सहयोग जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। तेजी से बदलती तकनीक के इस दौर में WAIC 2026 को दुनिया के प्रमुख एआई आयोजनों में गिना जा रहा है। यह सम्मेलन नई तकनीकों को प्रदर्शित करने के साथ-साथ वैश्विक सहयोग, नवाचार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  (लेखक— डी के)

Exit mobile version