Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन, जापान और दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रियों की 11वीं बैठक आयोजित

March 22, 2025

चीन, जापान और दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रियों की 11वीं बैठक आयोजित

22 मार्च को चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने टोक्यो में जापानी विदेश मंत्री ताकेशी इवाया और दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ताए-यूल के साथ तीन देशों के विदेश मंत्रियों की 11वीं बैठक में भाग लिया। वांग यी ने कहा कि तीन पक्षों की समान कोशिशों से चीन, जापान व दक्षिण कोरिया के नेताओं के 9वें सम्मेलन में निर्धारित 6 कुंजीभूत क्षेत्रों के सहयोग में नया कदम उठाया गया है। तथ्यों से साबित है कि जब तीनों देशों का सहयोग अधिक मजबूत है, तो तीनों देशों का खतरे से मुकाबला करने की क्षमता और विकास का आधार अधिक मजबूत है और जनता के बीच पारस्परिक समझ अधिक गहरी है। तीनों देशों को एक प्लस एक पल्स एक का तीन से बड़ा होने की भूमिका निभानी चाहिए ताकि तीनों देशों, क्षेत्र और विश्व को लाभ मिले।

वांग यी ने नयी स्थिति में तीन देशों के सहयोग की उन्नति के लिए चार सूत्रीय सुझाव पेश किये, जिनमें आर्थिक व व्यापारिक सहयोग गहराना, वैज्ञानिक व तकनीकी सृजन बढ़ाना, सांस्कृतिक आदान-प्रदान व लोगों की आवाजाही का विस्तार करना और समान चुनौतियों से निपटना शामिल है।

तीनों देशों के विदेश मंत्रियों ने तीन देशों के सहयोग और क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय सवालों पर रायों का गहन आदान-प्रदान किया और तीनों देशों के नेताओं के 10वें सम्मेलन के लिए तैयारी की। उनके समान विचार हैं कि चीन, जापान व दक्षिण कोरिया के सहयोग का रूझान एक साथ अच्छी तरह बनाए रखना चाहिए।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- हिंदुओं में एकता की कमी और बार-बार गुलामी…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें