Site icon Dainik Savera Times

रूस में स्कूल की छत गिरने से 12 बच्चे घायल

मॉस्को: रूस के क्रास्नोडार शहर में शनिवार को तेज तूफान के कारण स्कूल की छत गिरने से लगभग 12 बच्चे घायल हो गये। क्रास्नोडार मेजर एवगेनी नॉमोव ने कहा कि स्थानीय समयानुसार सुबह 08:18 बजे क्रास्नोडार के उलित्सा रायलेयेवा में स्थित एक स्कूल में प्रार्थना शुरू होने से पहले ही यहां स्कूल की छत का एक हिस्सा तेज तूफान के कारण टूटकर गिर गया। घटना में 12 बच्चे घायल हो गये।

Exit mobile version