Site icon Dainik Savera Times

मेडागास्कर की राजधानी में भगदड़ में 12 की मौत, 80 घायल

एंटानानारिवोमेडागास्कर की राजधानी एंटानानारिवो के बारिया स्टेडियम में एक उद्घाटन समारोह के दौरान प्रवेश द्वार पर भगदड़ मचने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और लगभग 80 अन्य घायल हो गए। मेडागास्कर के प्रधानमंत्री क्रिश्चियन नत्से ने ये बात कही है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री ने शुक्रवार शाम को मीडिया से कहा, ‘फिलहाल, अस्थायी तौर पर मरने वालों की संख्या 12 है और लगभग 80 घायल हैं, जिनमें से 11 को तत्काल सजर्री की आवश्यकता है।‘

उन्होंने कहा, ‘घायलों की चिकित्सा लागत सरकार वहन कर रही है और मैं पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।‘उद्घाटन समारोह में, राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना ने भगदड़ में मारे गए लोगों के लिए एक मिनट का मौन रखा।

Exit mobile version