Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

मेडागास्कर में हिंद महासागर द्वीप खेलों के उद्घाटन समारोह के दौरान मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत

August 26, 2023

मेडागास्कर में हिंद महासागर द्वीप खेलों के उद्घाटन समारोह के दौरान मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत

मेडागास्कर के स्टेडियम में शुक्रवार को हिन्द महासागर द्वीप खेलों के उद्घाटन समारोह के दौरान भगदड़ मचने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई।खबरों के अनुसार, देश के प्रधानमंत्री क्रिश्चियन नत्से ने मृतक संख्या की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि भगदड़ में करीब 80 लोग घायल हुए, जिनमें 11 की हालत काफी गंभीर है।

खबरों में बताया गया कि मेडागास्कर की राजधानी अंतानानारिवो के महामासीना स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे देश के राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना ने हादसे पर दुख प्रकट किया और स्टेडियम में मौजूद लोगों से जान गंवाने वालों के लिए कुछ पल का मौन रखने की अपील की। करीब 41,000 लोगों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं। इससे पहले 2019 में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ में 15 लोगों की मौत हो गई थी।हिंद महासागर द्वीप खेल में कई तरह के खेलों का आयोजन होता है, जिनमें क्षेत्र के कई देश भाग लेते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें