Site icon Dainik Savera Times

चीन में 1.2 लाख उच्च-गुणवत्ता वाले डेटासेट निर्मित

Chinese AI

Chinese AI

इंटरनेशनल डेस्क: चीन के राष्ट्रीय डेटा प्रशासन के अनुसार, चीन ने उच्च-गुणवत्ता वाले डेटा की आपूर्ति में निरंतर वृद्धि की है और 1.2 लाख उच्च-गुणवत्ता वाले डेटासेट निर्मित किए हैं। इस वर्ष जून के अंत तक, वैज्ञानिक अनुसंधान, औद्योगिक विनिर्माण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा तथा शिक्षा जैसे क्षेत्रों में देश भर में निर्मित उच्च-गुणवत्ता वाले डेटासेट की कुल मात्रा 1565 पेटबाइट्स (पीबी) से अधिक हो गई है, जो पहली तिमाही के अंत की तुलना में 60% से अधिक की वृद्धि है।

यह मात्रा चीन के राष्ट्रीय पुस्तकालय के कुल डिजिटल संसाधनों के लगभग 547 गुना के बराबर है, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विकास को सशक्त समर्थन प्रदान करती है।

साथ ही, चीन का डेटा एनोटेशन उद्योग तेजी से विकसित हो रहा है, जो उच्च-गुणवत्ता वाले डेटासेट के निर्माण में प्रभावी रूप से सहयोग कर रहा है। इस वर्ष जून के अंत तक, डेटा एनोटेशन के लिए सात पायलट शहरों – छेंग्तू (सछ्वान), शनयांग (ल्याओनिंग), हेफेई (अनहुई),

छांग्शा (हुनान), हाइखोउ (हैनान), पाओडिंग (हेबेई) और ताथोंग (शानक्सी) – में एनोटेशन का पैमाना 119 पेटबाइट्स (पीबी) से अधिक था, जिसमें 1.4 लाख लोग डेटा एनोटेशन में लगे हुए थे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version