Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में 125 राष्ट्रीय क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्र निर्माण परियोजनाओं की पहचान की गई

July 30, 2023

चीन में 125 राष्ट्रीय क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्र निर्माण परियोजनाओं की पहचान की गई

अब तक चीन में 125 राष्ट्रीय क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्र निर्माण परियोजनाओं की पहचान की गई। इसमें कमजोर चिकित्सा संसाधनों वाले सभी प्रांतों को शामिल किया गया है। साथ ही, देश भर में विभिन्न रूपों के 15,000 चिकित्सा गठबंधन स्थापित किए गए हैं, और टेलीमेडिसिन सभी प्रीफेक्चर स्तर के शहरों को कवर करता है।
29 जुलाई को आयोजित वर्ष 2023 चिकित्सा सुधार अनुभव को गहरा करने पर राष्ट्रीय संवर्धन सम्मेलन यानी चीन स्वास्थ्य विकास सम्मेलन पर उक्त जानकारी मिली।
हाल के वर्षों में, राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग और संबंधित विभागों ने चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में लगातार सुधार किया है, उच्च गुणवत्ता वाले चिकित्सा संसाधनों में वृद्धि की है और विभिन्न स्तरों पर चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा क्षमताओं में सुधार किया है। आंकड़ों के अनुसार 2022 में, देश भर में 87.71% काउंटी-स्तरीय अस्पताल चिकित्सा सेवा क्षमताओं के लिए बुनियादी मानकों को पूरा किया गया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें