Site icon Dainik Savera Times

पश्चिमी नेपाल में आए भूकंप में 128 लोगों की मौत

पश्चिमी नेपाल में 3 नवंबर को आए भूकंप में 128 लोगों की मौत हो चुकी है और अन्य 140 लोग घायल हुए हैं। नेपाली प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ बचाव कार्यों की अध्यक्षता करने के लिए आपदा क्षेत्र में पहुंच गए हैं। नेपाल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने 4 नवंबर को इसकी जानकारी दी। 

नेपाल पुलिस के प्रवक्ता कुबेर खड़ायत ने चीनी समाचार एजेंसी शिंहुआ के संवाददाता को बताया कि स्थानीय समयानुसार 3 नवंबर की रात को 11 बजकर 47 मिनट पर पश्चिमी नेपाल में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। ज़ज़ेरकोट और रुगम पश्चिम जिलों में कुल 128 लोग मारे गए और अन्य 140 घायल हुए। अन्य गांवों में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। भूकंप के कारण पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं और भूस्खलन के कारण सड़कें अवरुद्ध हो गईं हैं। इसलिए बचावकर्मियों को कुछ आपदा क्षेत्रों तक पहुँचने में कठिनाई हो रही है। 

नेपाल के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नारायण प्रसाद भट्टाराई ने शिंहुआ को बताया कि बचाव कार्य इस समय सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नेपाली प्रधानमंत्री प्रचंड 4 तारीख की सुबह चिकित्सा कर्मचारियों के साथ आपदा क्षेत्र में पहुंचे, और बचाव में भाग लेने के लिए हेलीकॉप्टरों को लगाया जा रहा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version