Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

13वां पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म दिवस शुरू  

April 22, 2023

13वां पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म दिवस शुरू  

22 अप्रैल को, चीन के राष्ट्रीय फिल्म ब्यूरो द्वारा निर्देशित और चाइना मीडिया ग्रुप और पेइचिंग म्युनिसिपल पीपल्स गवर्नमेंट द्वारा प्रायोजित 13वां पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म दिवस, पेइचिंग येनशी लेक इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड प्रदर्शनी केंद्र में शुरू हुआ। चाइना मीडिया ग्रुप के महानिदेशक और 13वें पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म दिवस की आयोजन समिति के अध्यक्ष शन हाईश्योंग ने उद्घाटन समारोह में भाषण दिया और फिल्म दिवस के उद्घाटन की घोषणा की।

शन हाईश्योंग ने अपने भाषण में बताया कि इस साल के फिल्म दिवस का विषय  ‘फिल्म साझा करने से एक दूसरे की सभ्यता सीखें’है, जो इस साल मार्च में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा पहली बार प्रस्तावित वैश्विक सभ्यता पहल की सकारात्मक प्रतिक्रिया है। आज के दौर में हर गुजरते दिन के साथ तकनीकी क्रांति का एक नया दौर बदल रहा है। फिल्म उद्योग के सामने तमाम अवसर और चुनौतियां खड़ी हैं। इस बार दिवस की गतिविधियां बहुत समृद्ध और विविध हैं। गौरतलब है कि इस बार के “टेम्पल ऑफ हेवन अवार्ड” के चुनाव में कुल 93 देशों व क्षेत्रों की 1488 फिल्मों ने भाग लिया है। जो एक नया रिकार्ड है, जिसमें विदेशी फिल्मों का हिस्सा 80 प्रतिशत से अधिक था।

(साभार,चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें