Site icon Dainik Savera Times

चीन-भूटान सीमा मुद्दे पर विशेषज्ञ ग्रुप की 13वीं बैठक पेइचिंग में आयोजित

21 से 24 अगस्त तक चीन-भूटान सीमा सवाल पर विशेषज्ञ ग्रुप की 13वीं बैठक पेइचिंग में आयोजित हुई ।चीनी विदेश मंत्रालय के सीमा और समुद्री मामला विभाग के महानिदेशकहोंगल्यांग और भूटान के अंतरराष्ट्रीय सीमा मामले के सचिव लेथोटोबधनटांगबी ने संयुक्त रूप से इस की अध्यक्षता की।

दोनों पक्षों ने पिछली बैठक में प्राप्त समानताओं के आधार पर चीन-भूटान सीमा वार्ता गति देने के लिए तीन कदम रोडमैप पर मेमोरेंडम के कार्यांवयन को जारी रखने पर ईमानदार ,मैत्रीपूर्ण और रचनात्मक रूप से विचार मिवर्श किया ।दोनों पक्ष रोडमैप लागू करने के सभी कदमों में तेजी लाने पर सहमत हुए हैं ।इस बैठक की अहम उपलब्धियों में से एक है कि चीनभूटान सीमा रेखांकन तकनीकी ग्रुप की स्थापना की गयी और विशेषज्ञ ग्रुप की बैठक से अलग इस की पहली बैठक भी आयोजित की गयी ।

दोनों पक्ष सीमा वार्ता निरंतर करने का रूझान बनाए रखकर यथाशीघ्र ही विशेषज्ञ ग्रुप की 14वीं बैठक करने और 25वें दौर की सीमा वार्ता के आयोजन पर संपर्क करने पर सहमत हुए । विशेषज्ञ ग्रुप की 13वीं बैठक उत्साहपूर्ण और मैत्रीपूर्ण माहौल में चली ,जिस से दोनों देशों के घनिष्ठ मैत्रीपूर्ण सहयोग संबंध जाहिर हुए ।

(साभार—चाइना मीडियाग्रुप , पेइचिंग)

 

 

Exit mobile version