Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी महिलाओं की 13वीं राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा पेइचिंग में उद्घाटित

October 23, 2023

चीनी महिलाओं की 13वीं राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा पेइचिंग में उद्घाटित

चीनी महिलाओं की 13वीं राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा 23 अक्तूबर की सुबह जन वृहत भवन में उद्घाटित हुई। शी चिनफिंग, ली छ्यांग, चाओ लोची, वांग हूनिंग, छैए छी और ली शी समेत चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और देश के नेताओं ने इसमें भाग लिया और बधाई दी। तिंग श्वेएश्यांग ने सीपीसी की केंद्रीय कमेटी की ओर से भाषण दिया। चीन के विभिन्न क्षेत्रों की लगभग 1800 चीनी महिला प्रतिनिधियों और हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र और मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र से आई 90 विशेष प्रतिनिधियों ने इस महासभा में भाग लिया।

सुबह दस बजे चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग आदि नेता कार्यक्रम स्थल में आये और दर्शकों ने गर्मजोशी से तालियां बजाईं। सीपीपीसीसी की राष्ट्रीय समिति की उपाध्यक्ष शेन यूएयूए ने सभा के उद्घाटन की घोषणा की। सभी ने खड़े होकर राष्ट्रगान गाया। तिंग श्वेएश्यांग ने सीपीसी की केंद्रीय कमेटी की ओर से “एक मजबूत देश के निर्माण और राष्ट्रीय कायाकल्प के महान उद्देश्य के लिए नए युग में महिलाओं का एक शानदार अध्याय लिखें” नामक भाषण दिया। उन्होंने महासभा के आयोजन पर हार्दिक बधाई दी और देशभर की महिलाओं एवं महिला कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें