Site icon Dainik Savera Times

सऊदी अरब में हज के दौरान 14 तीर्थयात्रियों की मौत, 17 लापता

ईद- उल-अजहा उत्सव के बीच सऊदी अरब में बड़ी संख्या में हज यात्रियों की भीड़ उमड़ी। हालांकि, सऊदी अरब में पड़ रही चिलमिलाती गर्मी हज यात्रियों के लिए चुनौती साबित हो रही है। हज के दौरान पारा 47 डिग्री से ऊपर तक पहुंच गया है। इससे खासतौर पर बुजुर्गों के लिए मुश्किलें बढ़ गई है। मक्का में भीषण गर्मी के कारण 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “जॉर्डन के 14 तीर्थयात्रियों की हज के दौरान मौत हो गई तो वहीं 17 अन्य लोग लापता हैं। ” ईरानी रेड क्रिसेंट के प्रमुख पिरहोसैन कूलिवंद ने कहा, “इस साल हज के दौरान मक्का और मदीना में अब तक पांच ईरानी तीर्थयात्रियों की जान चली गई। “

सऊदी जनरल अथॉरिटी फॉर स्टेटिस्टिक्स के अनुसार इस वर्ष करीब 1.8 मिलियन मुस्लिम हजयात्रा के लिए सऊदी पहुंचे हैं। इस वर्ष सऊदी अरब में पांच दिवसीय हजयात्रा के दौरान चिलचिलाती गर्मी पड़ने की संभावना है। मक्का में तो तापमान 48 डिग्री सेल्सियस (118 डिग्री फारेनहाइट) तक पहुंच चुका है।

जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने रविवार (16 जून) को कहा कि वे मृतकों के शवों को उनके परिवार की इच्छा के अनुसार दफनाने या वापस उनके घर भेजने की तैयारी कर रहे हैं।

Exit mobile version