Site icon Dainik Savera Times

Sri Lanka में समुद्र तट पर फंसीं 14 व्हेल, 3 की मौत

कोलंबो : देश के वन्यजीव विभाग ने कहा कि उत्तर-पश्चिमी श्रीलंका के कल्पितिया समुद्र तट पर 14 पायलट व्हेल फंसी हुई हैं। वन्यजीव विभाग ने शनिवार को कहा कि श्रीलंका की नौसेना, पुलिस और वन्यजीव विभाग ने बचाव अभियान के बाद व्हेल को वापस समुद्र में डाल दिया। उन्होंने कहा कि तीन व्हेल की मौत हो गई है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि श्रीलंका में व्हेल का समुद्र तट असामान्य घटना नहीं हैं। 2020 में, श्रीलंका के एक समुद्र तट पर 100 से अधिक व्हेल फंसी हुई थीं। इनमे से तीन की मौत हो गई थी। समुद्री जीवविज्ञानी के मुताबिक पायलट व्हेल बड़ी संख्या में एक साथ समुद्र में तैरते रहते हैं।

Exit mobile version