Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

14वां पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव उद्घाटित

April 19, 2024

14वां पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव उद्घाटित

14वां पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 18 अप्रैल की शाम को पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र में उद्घाटित हुआ। चीनी और विदेशी फिल्म निर्माता फिल्म विकास और फिल्म सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने पर चर्चा करने के लिए एक साथ एकत्र हुए।

 14वें पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के “थिएथान पुरस्कार” की अंतर्राष्ट्रीय जूरी उद्घाटन समारोह में उपस्थित हुई। सर्बियाई फिल्म निर्देशक एमिल कुस्तुरिका ने कहा कि पेइचिंग में हमें एक साथ लाने और हमारी दोस्ती को मजबूती से जोड़े रखने के लिए फिल्म महोत्सव को धन्यवाद। उद्घाटन समारोह में, एमिल कुस्तुरिका ने चीनी निर्देशक य्यांग यिमौ को आयोजन समिति के विशेष मानद पुरस्कार से भी सम्मानित किया।

   इस वर्ष के “थिएथान पुरस्कार” को 118 देशों और क्षेत्रों से कुल 1,509 फीचर फिल्म प्रस्तुतियाँ प्राप्त हुईं, इस वर्ष के 10 पुरस्कारों की घोषणा समापन समारोह में की जाएगी।

   2024 चीन और ब्राजील के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ है। इस वर्ष के पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ब्राजील को अतिथि देश के रूप में आमंत्रित किया गया है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)   

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें