Site icon Dainik Savera Times

Philippines में घर में आग लगने से 15 लोगों की मौत

मनीला : फिलीपींस की राजधानी मनीला में गुरुवार को एक मकान में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी फिलीपींस सरकार के अग्नि सुरक्षा ब्यूरो ने दी। ब्यूरो ने कहा कि स्थानीय समयानुसार आज सुबह लगभग 5:30 बजे आग लगी जिसमें तीन अन्य लोग सुरक्षित बच गए। आग पर दमकलकर्मियों ने लगभग तीन घंटे बाद काबू पाया। पीड़ितों में क्वेज़ोन सिटी में रहने वाले परिवार के सदस्य और श्रमिक शामिल हैं।

Exit mobile version