Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

15 लोगों को चीन के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया

September 30, 2024

15 लोगों को चीन के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया

29 सितंबर को चीन में राष्ट्रीय पदक और राष्ट्रीय मानद उपाधि पुरस्कार समारोह पेइचिंग में आयोजित हुआ। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव, राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने पुरस्कार विजेताओं को पदकों से सम्मानित किया।

इस बार राष्ट्रीय पदक के चार प्राप्तकर्ता हैं: दिवंगत एयरोस्पेस विशेषज्ञ वांग योंगच्यी, चिकित्सा वैज्ञानिक और चिकित्सा शिक्षक वांग चेनयी, गेहूं दूरवर्ती संकर प्रजनन के संस्थापक और कृषि विकास रणनीति के विशेषज्ञ ली जेशेंग और युद्ध नायक हुआंग जोंगेडे।विज्ञान और प्रौद्योगिकी, राष्ट्रीय रक्षा, कला, इंजीनियरिंग, शिक्षा, चिकित्सा, अर्थव्यवस्था, खेल और कई अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले दस व्यक्तियों को राष्ट्रीय मानद उपाधियों से सम्मानित किया गया।

इसके अलावा, उस दिन पुरस्कार समारोह में, ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति और न्यू डेवलपमेंट बैंक के अध्यक्ष डिल्मा रूसेफ को “मैत्री पदक” से सम्मानित किया गया, जिन्होंने चीन और ब्राजील और चीन और लैटिन अमेरिकी देशों के बीच सम्बंधों में उत्कृष्ट योगदान दिया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें