Site icon Dainik Savera Times

Mexico में बस और ट्रक की हुई टक्कर, 16 लाेगाें की मौत

मेक्सिको सिटीः मेक्सिको के पुबेला शहर में एक बस और ट्रक की टक्कर में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 36 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया से ये जानकारी मिली है। रिपोर्ट के अनुसार, ओक्साका अटॉर्नी जनरल के कार्यालय (एफजीईओ) ने एक बयान में कहा कि मृतकों में 8 पुरुष, 7 महिलाएं और एक लड़की शामिल है।

यह घटना मंगलवार तड़के हुई जब बस एक ट्रक से टकरा गई। घायलों को तेहुआकान जनरल अस्पताल और अन्य चिकित्सा केंद्रों में ले जाया गया। प्यूब्ला के आंतरिक विभाग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि वह ‘इस खेदजनक घटना के पीड़ितों का समर्थन करने के लिए अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है‘।

Exit mobile version