Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Congo में मूसलाधार बारिश के बाद भूस्खलन से हुई 17 लोगों की मौत

September 18, 2023

Congo में मूसलाधार बारिश के बाद भूस्खलन से हुई 17 लोगों की मौत

किंशासाः उत्तर-पश्चिमी कांगो में मूसलाधार बारिश के बाद भूस्खलन होने के कारण रविवार देर रात कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने भूस्खलन की घटना में मरने वालों की संख्या में इजाफे की आशंका जताई हैं, क्योंकि बचाव दल ढह चुके घरों के मलबे में लोगों की तलाश कर रहे हैं। नागरिक संस्था फोर्सेस वाइव्स’ के अध्यक्ष मैथ्यू मोल के अनुसार, भूस्खलन कांगो नदी के किनारे उत्तर-पश्चिमी मोंगाला प्रांत के लिसल शहर में हुआ और पहाड़ की तलहटी में बने घरों में रहने वाले लोग इसकी चपेट में आ गए।

मोल ने कहा, कि ‘मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से बहुत नुकसान हुआ है। भूस्खलन के कारण कई घर जमींदोज हो गए हैं। कई लोग अब भी मलबे के नीचे दबे हैं। ऐसे में मृतकों की वास्तविक संख्या का अनुमान लगा पाना मुश्किल है।’’ गवर्नर सीजर लिंबाया मबांगिसा ने कहा कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र से मलबा हटाने और जीवित बचे लोगों को बचाने के लिए मशीनरी की सख्त जरूरत है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और पूरे प्रांत में तीन दिन के शोक की घोषणा की हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें