Site icon Dainik Savera Times

राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों में 17 करोड़ 70 लाख यात्रियों ने चीनी रेलवे द्वारा की यात्रा

चीनी रेलवे से मिली सूचना के अनुसार 29 सितंबर से 8 अक्तूबर तक रेलवे का दस दिवसीय गोल्डन वीक परिवहन कार्य सफलता से संपन्न हुआ। यात्री तथा वस्तु दोनों परिवहन के अनेक सूचकांक ऐतिहासिक ऊँचाई पर पहुंचे। इस दौरान रेलवे ने कुल 17 करोड़ 70 लाख यात्रियों को सेवा दी और प्रतिदिन औसतन 1 करोड़ 77 लाख 39 हज़ार लोगों ने यात्रा की। प्रतिदिन औसत 12237 यात्री रेलगाड़ियों का इंतजाम किया गया।

उल्लेखनीय बात है कि 1 अक्तूबर को रेलवे ने 2 करोड़ 14 लाख 48 हजार यात्रियों को सेवाएं दीं, जो एक दिन में यात्रियों की संख्या का एक नया रिकार्ड है।

इसके अलावा रेलवे ने कुल 11 करोड़ 50 लाख टन वस्तुओं का परिवहन किया। 30 सितंबर को 1 करोड़ 17 लाख 20 हजार टन वस्तुओं का परिवहन किया गया, जो इतिहास में एक दिन में सर्वाधिक है। इस अवधि में राष्ट्रीय रेलवे परिवहन सुरक्षित, स्थिर और व्यवस्थित बना रहा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  

Exit mobile version