Site icon Dainik Savera Times

यिवू में आयोजित होगा 17वां चीन यिवू संस्कृति और पर्यटन उत्पाद व्यापार मेला

चीनी संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय द्वारा 17 मार्च को आयोजित संवाददाता सम्मेलन से मिली खबर के अनुसार, 17वां चीन यिवू संस्कृति और पर्यटन उत्पाद व्यापार मेला 31 मार्च से 2 अप्रैल तक पूर्वी चीन के चच्यांग प्रांत के यिवू शहर में स्थित अंतरराष्ट्रीय एक्सपो केंद्र में आयोजित होगा। मौजूदा मेले की थीम “नई यात्रा की शुरुआत और नए जीवन का आनंद” है। बताया गया है कि मेले में पहली बार डिजिटल ट्रेड पवेलियन स्थापित किया जाएगा, और पहली बार थीम मंडप में अतिथि प्रांत प्रदर्शनी क्षेत्र स्थापित किया जाएगा। इस वर्ष अतिथि प्रांत सछ्वान है।

जानकारी के अनुसार, नई तकनीक मौजूदा मेले का मुख्य आकर्षण है। डिजिटल ट्रेड पवेलियन डिजिटल तकनीक के नए विचार, नए प्रारूप और नए मॉडल पेश करेगा। मेले में 3,300 से अधिक मानक बूथ उपलब्ध होंगे, प्रदर्शनी का क्षेत्रफल 60 हज़ार वर्ग मीटर से अधिक है। सुन्दर चीन पवेलियन, डिजिटल ट्रेड पवेलियन, न्यू कंज्यूमर लिविंग पवेलियन आदि 8 पवेलियन स्थापित किए जाएंगे, जहां देश भर में संस्कृति और पर्यटन के एकीकरण की नवीनतम उपलब्धियों और उत्पादों को व्यापक रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version