Site icon Dainik Savera Times

म्यांमार में ASEAN के नौसेना प्रमुखों की 18वीं बैठक की आयोजित

यगून: म्यांमार के नेपीता में गुरुवार को 18वीं आसियान नौसेना प्रमुखों की बैठक का आयोजन किया गया। सरकारी दैनिक ‘द ग्लोबल न्यू लाइट ऑफ म्यांमार’ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस कार्यक्रम में ब्रुनेई, कंबोडिया, लाओस, वियतनाम, थाईलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिया और फिलीपींस के उच्च पदस्थ नौसैनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

रिपोर्ट में कहा गया कि कार्यक्रम के दौरान, राज्य प्रशासन परिषद के सदस्य जनरल स्टाफ (सेना, नौसेना और वायु) के प्रमुख माउंग माउंग ऐ ने इस बात पर प्रकाश डाला कि म्यांमार आसियान सदस्य देशों और पड़ोसी देशों दोनों के साथ मैत्रीपूर्ण रूप से सक्रियता के साथ काम कर रहा है।

इसमें कहा गया कि आसियान के जल क्षेत्र क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि को प्राथमिकता देते हुए अपने लोगों के सामाजिक आर्थिक विकास का समर्थन करते हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि इन जल क्षेत्रों को बाहरी हस्तक्षेप से बचाना चाहिए।क्षेत्रीय जलमार्गों की सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सभी देशों को मिलकर काम करना बहुत महत्वपूर्ण है। इस वर्ष 18वीं आसियान नौसेना प्रमुखों की बैठक का विषय शांति और समृद्धि की ओर अग्रसर है।

Exit mobile version