Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

19वें एशियाई खेल हांगचो में सफलतापूर्वक हुए संपन्न

October 9, 2023

19वें एशियाई खेल हांगचो में सफलतापूर्वक हुए संपन्न

19वें एशियाई खेल 8 अक्तूबर की शाम को पूर्वी चीन के चच्यांग प्रांत की राजधानी हांगचो में संपन्न हुए। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने समापन समारोह में भाग लिया। 

पिछले 16 दिनों में, एशिया के 45 देशों और क्षेत्रों के 10 हज़ार से अधिक एथलीटों ने मौजूदा खेल समारोह में भाग लिया। उन्होंने 15 बार विश्व रिकॉर्ड, 37 बार एशियाई रिकॉर्ड, 170 बार एशियाई खेलों के रिकॉर्ड तोड़े, और संयुक्त रूप से एशियाई खेलों में नया गौरव और कीर्तिमान हासिल किया। 

चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल ने 201 स्वर्ण पदक और 383 पदक जीते, एशियाई खेलों में भागीदारी के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ परिणाम हासिल किए और 11वीं बार एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया। 

समापन समारोह में हांगचो एशियाई खेल आयोजन समिति के अध्यक्ष और चीनी ओलंपिक समिति के अध्यक्ष काओ चीतान ने भाषण देते हुए कहा कि अथक प्रयासों के माध्यम से चीन ने चीनी विशेषता और एशियाई शैली वाले शानदार एशियाई खेलों की मेजबानी करने का अपना वादा पूरा किया है। आइए हम शांति, एकता और सहिष्णुता को बढ़ावा देने के लिए खेल का उपयोग करें और साझा भाग्य वाले एशियाई समुदाय का नया अध्याय लिखने के लिए मिलकर काम करें।

वहीं, एशियाई ओलंपिक परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राजा रणधीर सिंह ने अपने भाषण में कहा कि हांगचो में एशियाई खेल अद्भुत और अविस्मरणीय रहे, जिन में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त हुईं। उन्होंने हांगचो में 19वें एशियाई खेलों के समापन की घोषणा की और तीन साल बाद जापान के आइची और नागोया में 20वें एशियाई खेलों में इकट्ठा होने का निमंत्रण दिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें