Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

रफा में इजरायली बमबारी में 2 बंधकों की हुई मौत, हमास ने किया ये दावा

June 15, 2024

रफा में इजरायली बमबारी में 2 बंधकों की हुई मौत, हमास ने किया ये दावा

गाजा : हमास की अल-कसम ब्रिगेड ने कहा है कि दक्षिणी गाजा पट्टी के रफा शहर में इजरायली बमबारी में दो इजरायली बंधकों की मौत हो गई है। अल-कसम ब्रिगेड ने शुक्रवार को कहा कि दो बंधकों की मौत ‘कुछ दिन पहले‘ हवाई हमले में हुई। आपको बता दें कि टेलीग्राम पर जारी एक वीडियो का हवाला देते हुए ये जानकारी दी। हमास के बयान पर इजरायली सेना की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अल-कसम ब्रिगेड ने कहा कि इजरायली सेना ने 8 जून को सेंट्रल गाजा में चार बंधकों को रिहा करने के अपने अभियान के दौरान कई बंधकों को मार डाला। शुक्रवार तक, चल रहे फिलिस्तीनी-इजरायल संघर्ष में फिलिस्तीनी मृतकों की संख्या बढ़कर 37,266 हो गई है, जबकि 85,102 अन्य घायल हुए हैं।

हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक अपडेट में ये बात कही। इजरायली रक्षा बलों ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि उसने गाजा पट्टी में अपना अभियान जारी रखा है। इजरायली सैनिक रफा में खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान जारी रखे हुए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने पिछले दिन कई ‘आतंकवादियों‘ को मार गिराया और बड़ी मात्रा में हथियार तथा अंडरग्राउंड टनल का पता लगाया। बयान में कहा गया है कि सेंट्रल गाजा में भी सैन्य अभियान चल रहा है। पिछले साल 7 अक्टूबर को हुए हमास के हमले का बदला लेने के लिए इजरायल ने गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर आक्रमण शुरू किया। हमास के हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए और लगभग 250 बंधक बनाए गए थे, जिनमें से कई की मौत हो गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें