Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

20 मिनट का ‘ज्ञान’ क्या है ट्रंप का पूरा प्लान… पढ़ें संबोधन की मुख्य बातें

April 2, 2026

20 मिनट का ‘ज्ञान’ क्या है ट्रंप का पूरा प्लान… पढ़ें संबोधन की मुख्य बातें

Donald Trump Speech: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में कई बड़ी बातें कहीं और कई बड़े दावे किए। उन्होंने अपने संबोधन में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पर निशाना साधा। इसके बाद कहा कि  अगर जल्द ही कोई समझौता नहीं होता, तो अमेरिका अगले 2–3 हफ्तों में ईरान पर बड़ा हमला कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि इतना जोरदार हमला होगा कि ईरान को “पाषाण युग” (बहुत पीछे) में पहुंचा दिया जाएगा।

ईरान की ताकत पर ट्रंप का दावा
ट्रंप का कहना है कि ईरान की सैन्य ताकत काफी हद तक खत्म हो चुकी है। उसके कई बड़े नेता मारे जा चुके हैं। मिसाइल लॉन्च करने की क्षमता भी कमजोर पड़ गई है। रक्षा से जुड़े बड़े कारखाने और ढांचा नष्ट हो चुके हैं।

अमेरिका की सैन्य कार्रवाई
ट्रंप ने बताया कि पिछले एक महीने में अमेरिका ने युद्ध में तेजी और मजबूती से काम किया है। “ऑपरेशन एपिक फ्यूरी” के तहत ईरान की मिसाइल क्षमता और नौसेना को नुकसान पहुंचाया गया। अमेरिका अपने बड़े सैन्य लक्ष्यों के करीब है।

अमेरिका के लक्ष्य क्या हैं
अमेरिका के मुख्य उद्देश्य बताए गए ईरान के मिसाइल प्रोग्राम को खत्म करना। ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना।

तेल और होर्मुज जलडमरूमध्य पर बयान
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य के तेल पर निर्भर नहीं है, जो देश इस रास्ते पर निर्भर हैं, उन्हें खुद स्थिति संभालनी चाहिए। हाल में तेल-गैस की कीमतें बढ़ी हैं, लेकिन यह अस्थायी है।

 आगे क्या हो सकता है
• अगर ईरान बातचीत नहीं करता या तनाव बढ़ाता है, तो अमेरिका उसके महत्वपूर्ण ढांचे (जैसे बिजली सिस्टम) पर हमला कर सकता है
• ट्रंप ने कहा कि संघर्ष जल्द खत्म हो सकता है
• लेकिन अगर ईरान शर्तें नहीं मानता, तो हमला और बढ़ सकता है

ट्रंप के भाषण में कुछ बातें साफ नहीं हुईं
ट्रंप के भाषण में कुछ बातें साफ नहीं हुईं। सीजफायर (युद्धविराम) पर कोई स्पष्ट बात नहीं। नाटो के बारे में कोई नई घोषणा नहीं। ईरान में जमीनी हमला होगा या नहीं, इस पर भी कुछ नहीं कहा।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें