Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

2023 चीन अंतरराष्ट्रीय सेवा व्यापार मेला उद्घाटित, शी चिनफिंग ने दिया वीडियो भाषण

September 2, 2023

2023 चीन अंतरराष्ट्रीय सेवा व्यापार मेला उद्घाटित, शी चिनफिंग ने दिया वीडियो भाषण

 

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 2 सितंबर की सुबह पेइचिंग में 2023 चीन अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में वैश्विक सेवा व्यापार शिखर सम्मेलन में वीडियो भाषण दिया। उन्होंने कहा कि सेवा व्यापार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, और सेवा उद्योग अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक और व्यापारिक सहयोग का महत्वपूर्ण क्षेत्र है।

सेवाओं में वैश्विक व्यापार और सेवा उद्योग में सहयोग गहराई से विकसित हो रहा है, डिजिटलीकरण, बुद्धिमत्ता और हरित प्रक्रिया में तेजी आ रही है, नई प्रौद्योगिकियाँ, नए प्रारूप और नए मॉडल एक के बाद एक उभर रहे हैं, जो आर्थिक वैश्वीकरण को बढ़ावा देने, वैश्विक अर्थव्यवस्था को बहाल करने, और विश्व अर्थव्यवस्था के लचीलेपन को बढ़ाने में मजबूत शक्ति का संचार कर रहे हैं।

शी चिनफिंग ने बल देते हुए कहा कि इस वर्ष चीन के सुधार और खुलेपन की 45वीं वर्षगांठ है। चीन उच्च स्तरीय खुलेपन को बढ़ावा देना जारी रखेगा, उच्च गुणवत्ता वाले विकास के साथ चीनी शैली के आधुनिकीकरण को व्यापक रूप से बढ़ावा देगा, और विभिन्न देशों को खुलने और सहयोग करने के नए अवसर प्रदान करेगा।

चीन सेवा खुलेपन के माध्यम से समावेशी विकास को बढ़ावा देने, सेवा सहयोग के माध्यम से अंतर-संबंध और एकीकरण को बढ़ावा देने, सेवा नवाचार के माध्यम से विकास की गति को बढ़ावा देने और सेवा साझाकरण के माध्यम से बेहतर भविष्य बनाने के लिए अन्य देशों में सभी पक्षों के साथ मिलकर काम करना चाहता है, ताकि हाथ मिलाकर विश्व अर्थव्यवस्था को निरंतर सुधार के रास्ते पर लाने को बढ़ाया जा सके।

शी चिनफिंग के अनुसार, चीन अधिक खुला और समावेशी विकास वातावरण बनाएगा, आपसी लाभ और उभय जीत वाले सहयोग के बंधन को मजबूत करेगा, नवाचार-संचालित विकास पथ को मजबूत करेगा, और चीनी शैली के आधुनिकीकरण के फल साझा करेगा।

बता दें कि 2023 चीन अंतर्राष्ट्रीय सेवा व्यापार मेला 2 से 6 सितंबर तक पेइचिंग में आयोजित होगा, जिसका विषय “खुलेपन से विकास का नेतृत्व, सहयोग से भविष्य में उभय जीत” है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें