Site icon Dainik Savera Times

पेइचिंग में आयोजित हुई2023 अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी (स्वास्थ्य) के शांतिपूर्ण उपयोग की अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी

18 नवंबर को तीन दिवसीय 2023 अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी (स्वास्थ्य) के शांतिपूर्ण उपयोग की अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी पेइचिंग में आयोजित हुई। दुनियाभर की 117 अंतरिक्ष एजेंसियों के वैज्ञानिकों और उद्यमियों ने इसमें भाग लिया।

संगोष्ठी के मानद अध्यक्ष,चीनी अंतरिक्ष प्रशासन के पूर्व निदेशक ल्यू जियुआन ने संगोष्ठी में कहा कि इस युग को पहले से कहीं अधिक शांति और सहयोग की आवश्यकता है। इस संगोष्ठी ने विभिन्न देशों से आदान-प्रदान को मजबूत करने और संयुक्त रूप से वैश्विक चुनौतियों का मुकाबला करने का आह्वान किया।

“चर्चाओं को कार्रवाई में बदलें” एक अवधारणा है जिस पर संयुक्त राष्ट्र बाह्य अंतरिक्ष के कार्यालय की निदेशक आरती होरा-मेन ने जोर दिया है।उन्होंने कहा कि पृथ्वी का सतत् विकास बाहरी अंतरिक्ष के सतत् विकास पर निर्भर करता है और अंतरिक्ष प्रशासन के लिए बहुपक्षीय सहयोग की आवश्यकता होती है।

यह संगोष्ठी “एक स्थान, एक घर” की अवधारणा का पालन करती है, “शांति, सहयोग और नवाचार” पर प्रकाश डालती है और “विज्ञान, विज्ञान लोकप्रियकरण और वैज्ञानिक नवाचार” पर केंद्रित है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version