Site icon Dainik Savera Times

2023 विश्व युवा वैज्ञानिक शिखर सम्मेलन हुआ आयोजित

2023 विश्व युवा वैज्ञानिक शिखर सम्मेलन 11 नवंबर को चीन के चच्यांग प्रांत के वनचो शहर में उद्घाटित हुआ। देश और विदेश से आए लगभग 800 विशेषज्ञ, विद्वान, संस्थागत प्रतिनिधि, उद्यमी और युवा वैज्ञानिक और तकनीकी प्रतिभा के प्रतिनिधि वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार के माध्यम से सतत विकास को बढ़ावा देने पर चर्चा करने के लिए एकत्र हुए।

विश्व युवा वैज्ञानिक शिखर सम्मेलन वर्ष 2019 से पांचवीं बार सफलतापूर्वक आयोजित किया गया है, जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में से एक बन गया है और चीन की युवा विज्ञान और प्रौद्योगिकी कूटनीति का एक महत्वपूर्ण ब्रांड बन गया है। इस शिखर सम्मेलन का विषय है “बेहतर भविष्य बनाने के लिए दुनिया भर से प्रतिभाओं को इकट्ठा करना” और वार्षिक विषय है “सतत विकास भविष्य के लिए युवा नवाचार अभिसरण”। इसमें एक उद्घाटन समारोह, समापन समारोह, 13 मुख्य मंच गतिविधियाँ, 3 विदेशी विशेष कार्यक्रम और 23 दैनिक उप-मंच गतिविधियाँ होंगी।

चाइना एसोसिएशन फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी के अध्यक्ष वान कांग ने उद्घाटन समारोह में एक वीडियो भाषण दिया, उन्होंने कहा कि खुलापन विज्ञान की प्रकृति और नवाचार का सार है। वैश्विक वैज्ञानिक और तकनीकी आदान-प्रदान और सहयोग की नींव लोगों पर है, और भविष्य युवा लोगों पर है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version