Site icon Dainik Savera Times

2024 ल्हासा हाफ मैराथन 17 अगस्त को आयोजित की जाएगी

8 अगस्त को ल्हासा सरकार द्वारा आयोजित न्यूज ब्रीफिंग के अनुसार 2024 ल्हासा हाफ मैराथन 17 अगस्त को आयोजित की जाएगी, इस आयोजन की तीन श्रेणियां हैं: हाफ मैराथन (21.0975 किलोमीटर), रेसिंग (10 किलोमीटर) और दौड़ (5 किलोमीटर)। इस आयोजन में कुल 5,000 लोग भाग लेंगे।

ल्हासा स्पोर्ट्स ब्यूरो के निदेशक मीमाछोंगता ने परिचय देते हुए कहा कि प्रतियोगिता अलग-अलग ग्रुप व जोन में प्रतियोगिता का रूप लेगी। वर्तमान में प्रतियोगिता आयोजन समिति विभिन्न तैयारियों को गहन और व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ा रही है। एथलीटों को ठीक होने में मदद के लिए दौड़ के बाद रिकवरी क्षेत्र, चिकित्सा बचाव सेवा स्टेशन, ऑक्सीजन आपूर्ति और फिनिश ऑक्सीजन कक्ष भी स्थापित किया जाएगा।

बताया गया है कि ल्हासा हाफ मैराथन का आयोजन न केवल दौड़ने के शौकीनों को खुद को चुनौती देने और अपनी सीमाओं को पार करने के लिए एक मंच प्रदान करता है, बल्कि ल्हासा का परिचय और प्रचार करने के लिए एक महत्वपूर्ण खिड़की भी बन जाता है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version